( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड व साइबर पुलिस स्टेशन की संयुक्त कार्यवाही में देहरादून निवासी व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी में दो करोड़ कमाने का लालच देकर साठ लाख की साइबर ठगी करने वाले को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एसएसपी स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड अजय कुमार ने बताया कि एक नाइजीरियन अभियुक्त को अवैध रूप से दिल्ली में रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से आठ मोबाइल फ़ोन,दो लैपटॉप अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नाइजीरियन द्वारा देवप्रयाग में भी एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड किया था। नाइजीरियन गैंग का देश के विभिन्न प्रान्तों में भी साइबर ठगी के प्रकरण सामने आये है। आपको बता दे कि स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा कुछ दिन पूर्व एक नाइजीरियन अभियुक्त को अन्य प्रकरण में भी महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था।