is not a conspiracy Lucknow Slider States The love story of Pakistani woman Seema Haider trapped many boys with PUBG Uttar Pardesh

बड़ी खबर : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की Love Story कही कोई साजिस तो नहीं ,PUBG से उसने फंसाए थे यहाँ के कई लड़के। आखिर क्या और क्यों ,कैसे ? Tap कर जाने

Spread the love

( सुनील तनेज़ा )

लखनऊ। अवैध तरीके से भारत में एंट्री मारने वाली पाकिस्तान की सीमा हैदर सुरक्षा एजेसियों के शक के दायरे में है। क्या सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है, क्या वो किसी खास मकसद से भारत आई है, ऐसे कई सवाल हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है।5वीं पास सीमा हैदर ने मारिया खान के नाम से PUBG पर ID बनाई थी। सीमा के पास जो डॉक्यूमेंट मिले, उसमें उम्र अलग-अलग लिखी है। वो खुद को 27 साल की बताती है। हालांकि पाकिस्तान में वायरल एक डॉक्यूमेंट में उसकी डेट आफ बर्थ 1990 के पहले की है। 

पढ़िए सीमा हैदर की लव स्टोरी में क्या ट्विस्ट आया है?
PUBG लव स्टोरी, सीमा हैदर क्या पाकिस्तानी जासूस है, पढ़िए 12 बड़े पाइंट्स
1. सीमा हैदर की संदिग्ध लव स्टोरी की पर्तें जल्द सामने होंगी। देशभर के मीडिया की सुर्खियों में बने इस मामले की जांच के लिए UP पुलिस के साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो, एंटी टेररिस्ट स्कवाड(ATS) भी एक्टिव भी एक्टिव हो चुकी है।
2. सीमा हैदर के पास 2 पासपार्ट और 4 मोबाइल होने से शक और बढ़ गया है। IB को मिले इनपुट में दावा किया गया कि सीमा हैदर का चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार है, जबकि भाई भी सेना में है। जबकि पहले सीमा झूठ बोलती आई है।
3. UP-ATS सूत्रों के अनुसार, सचिन पहला युवक नहीं था, जिससे सीमा हैदर PUBG पर बात करती थी। सीमा के दिल्ली-NCR के कई लड़कों से बातचीत होती थी।
4. हालांकि एक मीडिया हाउस ने दावा किया कि UP पुलिस अब तक सीमा हैदर के मोबाइल फॉरेंसिक लैब नहीं पहुंचा पाई है। सीमा के पास कई फर्जी डॉक्यूमेंट भी मिले हैं।
5. 17 जुलाई को UP-ATS की एक टीम ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा स्थित सचिन के घर पहुंची थी। यहां से सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन को हिरासत में लिया गया। दोनों से 6 घंटे से अधिक पूछताछ की गई थी।
6. सीमा हैदर का कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से तो कोई कनेक्शन नहीं है? इसकी इन्वेस्टिगेशन के लिए सीमा की फोन कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।
7. हालांकि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI इससे बचते हुए बयान दे चुकी है। BBC ने पाकिस्तान के अखबार जंग के हवाले से खबर दी ISI ने साफ कहा है कि यह मामला सिर्फ प्रेम का है।
8. इस बीच सीमा हैदर ने एक बड़ी बात कही है कि पहले सचिन ही पाकिस्तान आता था। लेकिन सचिन के हाथ पर ओम लिखा होने से उसने आने से रोक दिया था। क्योंकि पकड़े जाने का डर था।
9. यह भी जांच की जा रही है कि सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई, फिर वहां से नेपाल के काठमांडु होते हुए भारत तक बिना रोक-टोक कैसे दाखिल हो गई?
10. उर्दू भाषी सीमा हैदर फर्राटे से अंग्रेजी और अच्छी हिंदी कैसे बोल लेती है, हिंदू संस्कृति के बारे में उसे काफी जानकारी कहां से मिली? ऐसे कई सवाल हैं, जो सीमा हैदर का संदिग्ध बनाते हैं।
11. यूपी ATS लगातार सीमा से पूछताछ कर रही है। उनका पहला सवाल यही है कि वो सचिन से पहली बार कब मिली थी और क्या वाकई 2019 से PUBG खेलते हुए उनके बीच प्यार हुआ था?
12. यूपी ATS सीमा, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता से भी पूछताछ कर रही है। सीमा 13 मई, 2023 को नेपाल के रास्ते भारत में घुसी थी। वो कराची से शारजाह और फिर नेपाल के काठमांडू से होते हुए भारत में कैसे दाखिल हुई? यह सवाल भी बड़ा है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *