Jalore Police now preparing for big raid Rajasthan Rape Slider The story of the ashram is no less than a web series

बड़ी खबर : किसी वेब सीरीज से कम नहीं है इस राज्य के इस आश्रम की कहानी ,पुलिस अब बड़े रेड की तैयारी में। आखिर कहा और क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
जालोर। पिछले दिनों ओटीटी पर आई आश्रम वेब सीरीज से कम नहीं है राजस्थान के इस आश्रम की कहानी। पुलिस ने सबूत जुटाए हैं, पीडिता ने भी पुलिस को काफी सबूत सौपे हैं और इन्हीं सबूतों के आधार पर अब पुलिस बड़ी रेड करने की तैयारी कर रही है। बात राजस्थान के जालोर जिले के सांचोर क्षेत्र में स्थित एक आश्रम की हो रही हैं। आश्रम सालों पुराना बताया जा रहा है। आश्रम के सेवादार और आश्रम के संचालकों में से एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह महिला साध्वी है। 
सेवादार बोला, इस साधना में वस्त्र नहीं रखने होते शरीर पर, वस्त्रों के साथ साधना पूरी नहीं होती 
जालोर के सांचोर में भगवान दत्तात्रेय आश्रम में यह सब खेल चल रहा था। जालोर के सरवाना थाना क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस ने दर्ज केस के आधार पर सरवाना थाना पुलिस ने बताया कि आश्रम में रहने वाली साध्वी से कुछ महीनों पहले जोधपुर का एक व्यक्ति मिला था। उसे कहा गया था कि आने वाला समय तुम्हारे लिए बहुत दुख और तकलीफ लेकर आ रहा है। इस पर व्यक्ति ने सांध्वी से इसका उपचार पूछा तो पूजा पाठ को ही उपचार बताया गया। उसके बाद साध्वी ने कहा कि तुम्हारी पत्नी को भी पूजा के लिए भेज सकते हो। व्यक्ति ने ऐसा ही किया।  उसने इस साल जनवरी में अपनी पत्नी को साध्वाी के पास भेज दिया। पत्नी जोधपुर में एएनएएम है। 
महिला का आरोप सेवादार बोला 108 दिन में 21 बार संबध बनाओ, सब सही हो जाएगा
पीडिता ने पुलिस को बताया कि साध्वी हेमलता ने सेवादार तगाराम के पास भेज दिया। तगाराम ने कहा कि तुम्हारे उपर काल सर्प दोष है। परिवार का पतन निश्चित है। तुम्हारा दोष अपने उपर ले लूंगा। लेकिन इसके लिए 108 दिन में 21 बार आना होगा अकेले। बिना वस्त्र के साधना होगी। संबध बनाने होंगे। पीडिता ने मना किया और वहां से चली गई। आरोप है कि इस साल फरवरी में पीडिता को झूठ बोलकर पूजा करने के नाम पर आश्रम में बुलाया गया। उसके बार साध्वी ने पूजा के लिए बेसमेंट में भेज दिया। बेसमेंट में तगाराम पहले मौजूद था। उसने महिला से रेप किया और साध्वी ने इसका वीडियो बनाया। किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पूरे मामले में लगातार पीडिता को ब्लेकमेल किया जाता रहा। 27 जुलाई को पीडिता ने जालोर में केस दर्ज कराया है। सोमवार को पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। आज फिर पीडिता को बुलाया गया है।
पुलिस ने बताया महिला कैसे इस आश्रम तक पहुंची थी
मामले की जांच कर रहे सांचौर के सरवाना थाना प्रभारी किशनाराम बिश्नोई ने बताया कि 32 साल की पीड़िता की है। जो कि जालोर के चितलवाना तहसील की रहने वाली है। वह फिलहाल जोधपुर में बतौर ANM तैनात है। महिला ने शिकायत के जरिए बताया कि उसका पति और ससुराल वाले इस आश्रम से जुड़े हैं। वो लोग यहां आकर अक्सर पूजा पाठ करते हैं। उसके पति 2021 में उसे मानव सेवा विश्व गुरु दतात्रेय आश्रम ले आए थे। यहां साध्वी हेमलता व उसके सहयोगी और आश्रम के पुजारी से तगाराम से उसकी मुलाकात कराई थी।
19 फरवरी पहली बार उसके साथ किया था रेप
पीड़िता ने बताया कि 19 फरवरी 2022 को तगाराम और साध्वी हेमलता ने उसे पूरी प्लानिंग के तहत आश्रम में बुलाया। इसके बाद उसे साध्वी रात करीब 8 बजे अंडर ग्राउंड में बने एक कमरे में लेकर गई। वहां पर तगाराम पहले से बैठा था। इसके बाद तगाराम ने उसका रेप किया। वह चिल्लाई तो साध्वी हेमलता ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसी दौरान साध्वी ने रेप का वीडियो बनाया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *