BJP MLA Dehradun Parti - BJP Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में फ़िलहाल नहीं होगा धामी मंत्रिमण्डल का विस्तार ,नई टीम गठन के बाद होगा विचार तो विधायकों को लगा झटका। आखिर कैसे और कब ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नई दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आये बयान से साफ हो गया है कि धामी मंत्रिमण्डल के विस्तार पर केन्द्रीय नेताओ से कोई चर्चा नहीं हुई है। उनके इस बयान से मंत्री पद की उम्मीद लगाने वाले विधायकों को झटका लगा है। बकौल, महेंद्र  भट्ट प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर जरूर चर्चा हुई है।
सूत्रों की माने तो भाजपा की इस माह के अंत तक नई टीम बन जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश सरकार में दायित्वों पर विचार होगा। मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने यह बात कही।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के एक ही दिन नई दिल्ली प्रवास पर होने से भाजपा के सियासी हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं गरमा उठी थीं। राजनितिक गलियारे में कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि 15 अगस्त से पहले सरकार दायित्व बांट देगी।

दायित्वों का आवंटन भाजपा की नई टीम की घोषणा के बाद
प्रदेश अध्यक्ष के बयान से यह साफ हो गया है कि दायित्वों का आवंटन भाजपा की नई टीम की घोषणा के बाद होगा। दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष ने नई टीम में 60 से 70 प्रतिशत नए युवा चेहरों को जगह देने की बात कही है। माना जा रहा है कि मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों को प्रदेश सरकार में दायित्व या अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
भट्ट ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से कार्यकारिणी से बदले जाने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा कर ली है। सूत्र बता रहे हैं कि वह प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, प्रदेश मंत्रियों में से अधिकांश को बदल सकते हैं।
मंत्रिमंडल में विस्तार में अभी देरी
धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से इन खाली पदों को भरने के लिए कैबिनेट विस्तार चर्चाएं गरमा रही थीं। इस बीच जब मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली जाने की तैयारी में थे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के एक बयान ने कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं को हवा दे दी थी । उनके बयान ने मंत्री पद की दौड़ शामिल वरिष्ठ विधायकों के अरमानों को भी जगा दिया था।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *