assembly election 2022 Dehradun Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : राहुल – प्रियंका की प्रतिष्ठा से जुडी उत्तराखण्ड की यह सात सीटे। आखिर कौन सी ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गाँधी और राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिष्ठा से भी सीधा सीधा जुड़ गए हैं। खासकर, किच्छा, ज्वालापुर, मंगलौर, जागेश्वर, खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर सीट का नतीजा दोनों के असर का पैमाना भी बनेंगी। ये ही वो सीटें हैं जहां पर राहुल-प्रियंका ने बड़ी जनसभाएं की हैं।
इस चुनावी सत्र में राहुल तीन और प्रियंका गांधी दो बार उत्तराखंड प्रचार के लिए आईं। राहुल 16 दिसंबर 2021 को दून में आयोजित सैनिक सम्मान जनसभा में शरीक हुए। वहीं बाद में राहुल और प्रियंका ने एक-एक बार प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वर्चुअल रैलियां भी की।

इसके बाद चुनावी रैलियों पर पाबंदियां कम होने के बाद राहुल ने पांच फरवरी को यूएसनगर की किच्छा सीट में किसानों के साथ संवाद और हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से वर्चुअल रैली की और उसी दिन शाम को गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद राहुल ने 10 फरवरी को सुबह हरिद्वार में मंगलौर और उसी दिन शाम अल्मोड़ा की जागेश्वर सीट पर बड़ी रैली की।
दूसरी तरफ प्रियंका की सक्रियता भी इस मर्तबा काफी रही है। दो फरवरी को पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के लिए आई प्रियंका ने दून से वर्चुअल रैली भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों को देखते हुए कांग्रेस ने 12 फरवरी को प्रियंका की तीन रैलियां कराईं।

जहां भाजपा के तय स्टार प्रचारकों से कहीं ज्यादा संख्या में पार्टी नेता प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर सक्रिय रहे। वहीं कांग्रेस का पूरा दारोमदार राहुल और प्रियंका पर ही रहा है। राजनीतिक प्रेक्षक भी राहुल-प्रियंका के प्रचार की सात सीटों पर विशेष तौर पर नजर रखे हुए हैं। इन सीटों का नतीजा सीधा सीधा राहुल और प्रियंका की प्रतिष्ठा भी जुड़ चुका है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहते हैं कि भाजपा नेताओं के झूठ और सांप्रदायिक राजनीति से प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है। जिस प्रकार की शब्दावलि का प्रयोग पीएम, गृहमंत्री, असम, मध्यप्रदेश के सीएम आदि करते रहे, उससे प्रदेश के संवेदनशील लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
जबकि कांग्रेस के नेताओं ने केवल और केवल विकास पर ही फोकस रखा। साथ ही भाषाई मर्यादा का पूरा पूरा ध्यान रखा। न केवल सात बल्कि प्रदेश की सत्तर की सत्तर सीटों पर राहुल और प्रियंका का असर देखने को मिला है। निसंदेह कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *