Lucknow Politics Slider States Uttar Pardesh

बड़ी खबर : UP में अब तक 03 मंत्री और 11 विधायक छोड़ चुके है भाजपा। आखिर कौन – कौन कहा से ? Tap कर पढ़े लिस्ट

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

लखनऊ। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान होना शुरू हो गया है। इस बीच आम आदमी पार्टी सहित कांग्रेस व राष्ट्रिय लोक दल ने अपने – अपने प्रत्यासियों का एलान कर दिया है। वही राजनैतिक दलों ने पूरी ताकत झोक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।  

राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट…
1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा। 
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।  
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।   
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे। 
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. विनय शाक्य, विधायक 
10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
12. मुकेश वर्मा, विधायक
13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक

उत्तर प्रदेश में लगातार भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पार्टी छोड़ दी है। उनके समाजवादी पार्टी में जाने की सूचना है। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है। उन्होंने भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान की तरह मंत्री पद छोड़ दिया है। वह जल्द ही लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि वह सपा में शामिल होंगे।
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और सपा में शामिल होने के बाद से ही माना जा रहा था कि धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही सपा में शामिल होंगे। सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे डॉ. धर्म सिंह सैनी ने गत चुनाव में कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था। इमरान मसूद भी गत दिवस सपा में शामिल हो गए हैं। धर्म सिंह सैनी के सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा सीट से ही लड़ने की संभावना है।कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के साथ ही नकुड़ विधानसभा के विधायक व आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को लेकर भी अटकलें तेज हो गईं थी। पिछले दो दिन से भाजपा छोड़ कर जल्द सपा में शामिल होने की अफवाह उड़ रही थी। इससे पहले मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का वीडियो जारी हुआ था, जिसमें उन्होंने अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा था कि वो भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।
स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही डॉ. धर्म सिंह सैनी ने बसपा छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने 2017 के विस चुनाव में नकुड़ सीट से ही लड़वाया था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में वह आयुष राज्यमंत्री है।
मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दिया और अखिलेश यादव से मुलाकात की। अचानक हुए घटनाक्रम से सियासी हल्के में अटकलें तेज हो गईं कि मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी भी मौर्य के साथ इस्तीफा देंगे। दिन भर उनके सपा में जल्द शामिल होने की अफवाह उड़ती रहीं। डॉ. धर्म सिंह सैनी मंगलवार को लखनऊ में ही है। शाम तक डॉ. धर्म सिंह सैनी की ओर से कोई बयान नहीं आने से अफवाहों को बल मिलता रहा। शाम को डॉ. धर्म सिंह सैनी के बयान का वीडियो जारी हुआ, जिसमें उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *