Haridwar Holi played Slider States Tomorrow is the festival of love and harmony, Holi, who will have to play Holi with which color Uttarakhand

बड़ी खबर : कल है प्यार और सौहार्द  देता होली का त्यौहार ,किस रंग से किसको होली खेलना होगा शुभ! आखिर क्या है रंगो का महत्व ? Tap कर जाने पंडित मनोज त्रिपाठी से  

Spread the love

( ब्यूरो,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
हरिद्वार। व्यक्ति की अनेक गहरी अनुभूतियां रंगों से जुडी हुई हैं और उन्हीं से प्रभावित-संचालित होती हैं। व्यक्ति के जन्म से लेकर अंतिम क्षण तक नेत्र रंगों से सम्बद्ध रहते हैं।

हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर के मुख्य सेवक  और जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार  सूर्यदेव की किरणों में विद्धमान रंग इंद्रधनुष के माध्यम से व्यक्त होता है। नीला आकाश, लाल सूर्य, हरे पत्ते और विविध रंग के पुष्प-फल इस जगत की रंगमयता और महत्व को दर्शाते हैं। हजारों शब्दों से भी न व्यक्त होने वाले विचार रंगों से सहज सम्प्रेषित हो जाते हैं। तो आइये जानते है रंगी का महत्व ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी से 
लाल रंग का महत्व
ज्योतिषीय आधार पर लाल रंग को देखें तो इस रंग से भूमि, भवन, साहस और पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह भी प्रसन्न रहते हैं। लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। लाल रंग से होली खेलने से माना जाता है कि स्वास्थ्य और यश में वृद्धि होती है। भूमि से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष रूप से लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।
पीला रंग
यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखरता ही है, साथ ही पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। सोना, चांदी का व्यापार करने वालों को पीले रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है।
नारंगी रंग
नारंगी रंग ज्ञान, ऊर्जा, शक्ति, प्रेम और आनंद का प्रतीक है। यह  रंग लाल और पीले से मिलकर प्रकट होता है। जीवन में इसके प्रयोग से मंगल और बृहस्पति दोनों ग्रहों की कृपा तो बनी ही रहती है, साथ ही सूर्यदेव की भी असीम कृपा बरसती है। होली खेलने में वे लोग इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं जो ज़िंदगी से निराश हैं और जो डिप्रेशन का शिकार हैं।
नीला रंग
नीला रंग विष को पीकर गले में रोक लेने की क्षमता रखने वाले भगवान शिव के गुण और भाव को प्रदर्शित करता है। यह रंग साफ़-सुथरा निष्पापी, पारदर्शी, करुणामय, उच्च विचार होने का सूचक है। वास्तु में यह रंग आसमान और पानी का प्रतिनिधित्व करता है और ये रंग जल्दी ठीक होने और दर्द को कम करने में मदद करता है।
हरा रंग
हरा रंग, समृद्धि, उत्कर्ष, प्रेम, दया, प्रगति,  प्रकृति, सुकून, हीलिंग, प्रचुरता, तरक़्क़ी एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। हरे रंग के प्रयोग से बुध की कृपा बनी रहती है। जिन कपल्स के रिश्ते में मनमुटाव चल रहा हो वो इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, लेखक को हरे रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए।
बैंगनी रंग
पर्पल या बैंगनी रंग विलासिता, रईसी, आत्मसम्मान और संतुलन का प्रतीक है और यह रंग पवित्रता और मासूमियत को दर्शाता है। ये रंग उन लोगों खासतौर से उन पुरुषों के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है जो हीनभावना से ग्रसित हों।
प्यार का गुलाबी
गुलाबी रंग प्यार और रोमांस का प्रतीक है। जीवन में प्यार और रोमांस चाहने वालों को इस रंग से होली खेलनी चाहिए।

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे  व्हाट्सअप  चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838   

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है। ==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================

जागरूक जनता से महत्वपूर्ण अपील-लोकत्रंत्र के महापर्व के अवसर पर 19 अप्रैल को सभी मतदाता निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अवश्य अपने मत का उपयोग करें।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *