( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने योद्धाओं की सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने हल्द्वानी मेयर सीट पर ललित जोशी को टिकट दिया, जबकि भाजपा के प्रत्याशी का शनिवार को एलान हो सकता है। शुक्रवार को भाजपा ने जिले की पांचों नगर पालिका और एकमात्र नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारों की सूची रात करीब 10 बजे जारी की। वहीं कांग्रेस ने कुछ समय बाद मेयर के साथ ही चार नगर पालिका अध्यक्ष पदों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
भाजपा ने छह निकायों में दिया टिकट :
भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तय करने में सामान्य कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी है। वर्षों की मेहनत और संगठन हित में किए गए कार्यों टिकट के लिए पैमाना साबित हुए।भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार की देर रात नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में 43 में से 38 नगर पालिका और 46 में से 39 नगर पंचायतों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने यह सूची जारी की। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम और बाकी पालिका, पंचायतों की सूची ढंडेरा- रवि राणा, इमलीखेड़ा- राजबाला सैनी, सुल्तानपुर पट्टी – राजीव सैनी। नगर पालिका : शिवालिकनगर- राजीव शर्मा, लक्सर- देवेंद्र चौधरी। नगर पंचायत : भगवानपुर- रचित अग्रवाल, झबरेड़ा – चौधरी मानवेंद्र सिंह।




डैमेज कंट्रोल की कवायद तेज :
नगर पालिका और पंचायत सीट के लिए भाजपा से नामों का एलान होने के बाद टिकट न मिलने से अन्य दावेदारों में नाराजगी है। टिकट का एलान होते ही नैनीताल जिले के सभी विधायक और संगठन के पदाधिकारी पार्टी के निर्देशों के बाद डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों को मना रहे हैं।
कांग्रेस के ये प्रत्याशी हुए घोषित :
कांग्रेस ने नैनीताल नगर पालिका से सरस्वती खेतवाल, भीमताल से सीमा टम्टा, भवाली से पंकज कुमार आर्या और कालाढूंगी से भावना सती को अपना उम्मीदवार बनाया है। रामनगर पालिका और लालकुआं नगर पंचायत के लिए अभी घोषणा नहीं की है।

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================