*राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीए
**मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की फ्रिज डीए बहाल करने की घोषणा
**1लाख 60 हजार राज्य कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर होंगे लाभान्वित*
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सदन में राज्य कर्मचारियों के फ्रिज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। सितम्बर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। जबकि जुलाई व अगस्त माह का एरियर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे।