( सुनील तनेज़ा )
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक महिला गंभीर है। जिले के सिंहोंनिया थाना अंतर्गत लेपा गांव में शुक्रवार सुबह धीर सिंह ने हथियारों सहित गजेंद्र सिंह के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया था। दोनों परिवारों के बीच 2013 से घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश में धीर सिंह ने गजेंद्र सिंह के परिवार के छह लोगों को गोली मारी, जिनमें तीन महिला और तीन पुरुषों को गोली लगी।
गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला फिलहाल गंभीर है।मुरैना के प्रभारी एसपी रायसिंह नरवरिया ने जो कहानी बताई के आधार पर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का लेपा गांव। इसी गांव में रहता है धीर सिंह और गजेंद्र सिंह का परिवार। दोनों परिवारों के बीच की रंजिश ने एक बार फिर छह जानें ले लीं। इस हत्याकांड में वो सब कुछ है जो फिल्मी कहानियों में होता है। जमीन के लिए विवाद, दुश्मनी, समझौता, धोखा और बदला।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।