Bageshwar during his tenure the goods worth 10 cost 30 say - BJP has the skill to get out of job Slider States Uttarakhand What kind of taunt

बड़ी खबर : Ex CM हरदा ने कैसा तंज ,कहा – नौकरी से बहार करने का हुनर भाजपा के पास ,इनके कार्यकाल में दस का सामान 30 का। आखिर क्यों और क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
बागेश्वर। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कम अंक लाने वाले को नौकरी देने और अधिक वाले को बाहर रखने का हुनर भाजपा के पास है। बागेश्वर के हर व्यक्ति को यह बात पता है। इसी का जवाब देने के लिए बागेश्वर की जनता आतुर है।
महंगाई से आज लोगों का जीना मुहाल है। उनके कार्यकाल में जो सामान 10 रुपये में मिलता था, आज 30 रुपये का हो गया है। गरीबों की आवाज सुनने वाली पार्टी कांग्रेस है। उसी से अब लोगों को उम्मीदें हैं। शनिवार को रावत ने विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभाएं की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रचार किया।
दुग बाजार में आयोजित सभा में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए तीलू रौतेली पेंशन योजना शुरू की। उस पेंशन योजना को भाजपा ने बंद कर दिया है। गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। विकास कार्य ठप हैं। नौकरी के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। छह साल से बेरोजगार परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं मिल रही है। भर्ती घोटालों की जांच करने की मांग करने वालों को लाठी और डंडे के बल पर चुप कराने का काम हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा पूरी तरह घबराई हुई है। बागेश्वर के लोगों ने कांग्रेस को जिताने का मन बना लिया है। पांच सितंबर को वह अपना निर्णय दे देंगे। पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार ने कहा कि यह चुनाव आमने-सामने का है। जब भी आमने-सामने का चुनाव हुआ, कांग्रेस की जीत हुई है।
‘कांग्रेस को बदनाम कर रही है पुलिस’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जो रुपये पकड़े उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाने का काम किया गया है। उस वाहन में पांच लोग सवार थे, सबके पास पैसे पड़े थे। सबके जेब से रुपये निकालकर कांग्रेस को बदनाम करने का माहौल बनाया जा रहा है। यह काफी निंदनीय है।

शनिवार को स्थानीय एक होटल पर पत्रकार वार्ता के दौरान करन माहरा ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार के चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं के लिए खाने के रुपये भी पुलिस प्रशासन नहीं रखने दे रहा है। जिले में तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान में हर किसी की जेब में 20 से 40 हजार होते हैं। जबरन सभी के जेब से रुपयों को निकालकर एकत्र किया गया है।
कहा कि बाबी पवार पर जिस तरह बयान दिए जा रहे हैं, वह दु:खद हैं। वह बेरोजगार युवाओं के लिए लड़ रहा है, फिर भी उसे बदनाम किया गया है। सीएम को दो दिन यहीं रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस पर भाजपा लगातार परिवारवाद का आरोप लगाती है। आज यहां खुद परिवारवाद के जाल में फंसी हुई है।

‘भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी से प्रदेश को लूटा’
 उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा। उन्होंने कहा कि जनता के पास उक्रांद ही एकमात्र विकल्प है। रामलीला मैदान गरुड़ में आयोजित जनसभा में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में चूर हो गई है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने और उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, एडवोकेट डीके जोशी उपस्थित थे।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *