( नवीन कुमार )
हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई द्वारा हरेला पर्व धूमधाम से मानते हुए वृक्षारोपण किया। संगठन द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर पीपल ,आवला ,जामुन, कैनल तथा अशोक के पौध का रोपण किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में एसपी सिटी हरिद्वार स्वत्रन्त्र कुमा सिंह और HRDA सचिव उत्तम सिंह रहे।
एसपी सिटी स्वत्रन्त्र कुमार सिंह ने कहा कि आज प्रकृति का दोहन मनुस्यो द्वारा जबदस्त जरीके से किया जा रहा है। जिसे बचाया जाना बहुत ही जरुरी है। हम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति के सामंजस्य बनाकर बचा सकते है।
उन्होंने कहा कि हरेला एक त्यौहार है ,एक परंपरा है ,जिसकी शुरुआत हमारे बड़े बुजुर्गो ने किया। जोकि सावन के महीने में पढ़ता है। यह पर्व और महीना प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने सबसे समय है। आज विक्षरोपण समय की मांग है। आइये सुनते है क्या कहा –
वही HRDA सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि आज हरेला पर्व के साथ पहड़ो में सावन का महीने की शुरुआत होती है। यह दिन हमें प्रकृति के नजदीक लाने का पर्व है। क्योकि प्रकृति के माधयम से ही हमारी आजीविका चलती है। उन्होंने वृक्षारोपण से हमारा वातावरण शुद्ध होता है जोकि आज नितांत आवश्यक है। आइये सुनते है क्या कहा –
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय व महासचिव विनीत धीमान ने कहा कि आज समय की मांग है ,हम प्रकृति को कैसे बचाये। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह के मौके पर एक पेड़ – पौधा जरूर लगाए। प्रकृति को बचाना हुए उसका संवर्धन करना , हमारी जिम्मेदारी है।
हरेला पर्व के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और हरिद्वार इंड्रस्ट्रियल डेवलोपमेन्ट एसोशियसन के संयुक्त प्रयास से पीपल ,आवला ,कैनल ,अशोक के पेड़ के साथ – साथ छायादार पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ,महामंत्री विनीत धीमान ,गौरव कुमार ,नवीन कुमार ,मनोज शर्मा ,डॉ अर्जुन नागयान ,प्रभात कुमार ,सुधीर चावला अशोक गिरी, संजय भारती ,अनुभव गर्ग सहित हरिद्वार इंड्रस्ट्रियल डेवलोपमेन्ट एसोशियसन के सुरेश फुलवानी ,दीपक गुप्ता ,राज कुमार शर्मा ,विशाल गोयल ,आर एस बेदी ,नरेंद्र कुमार ,पंकज ,सूरज ,जय पटेल और दिव्यांस उपस्थित रहे।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।