( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली / देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड में प्रत्याशियों के पांचवी और अंतिम सूचि जारी कर दी है। पार्टी ने सुनीता बाजवा को बाजपुर से टिकट दिया है। सूची में कुल छह लोगों का सूची में नाम है। आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अब तक पार्टी 67 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है।
जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू करा रहे प्रत्याशी
इससे पहले 25 जनवरी को पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि क्षेत्र में आप प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू करा रहे हैं।