( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बढे बदलाव करते हुए भविष्य की राजनितिक दृष्टिकोड से युवा चेहरों को महत्वपूर्ण पदों है। भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा की नई टीम पर नज़र डाली जाय तो पार्टी में उपाध्यक्ष ,महासचिव ,सचिव जैसे पदों पर अधिकतर युवाओ को कमान सौपी गई है। इस बीच नड्डा ने सभी राज्यों का परस्पर ताल मेल रखते हुए सभी को बराबर भागीदारी के पर समन्वय बनाया है। ऐसे में बात आती उत्तराखण्ड की तो उन्होंने उत्तराखण्ड के दो नेताओ पर विश्वास जताया है। जिनमे सबसे बड़ी जिम्मेदारी और वह भी डबल जिम्मेदारी देते हुए राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। वही उत्तराखंड के महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बनाया है। कार्यकारिणी में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, 3 सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री हैं। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।