are of UP roadways increases Dehradun journey to Delhi became expensive Slider States Uttarakhand Uttarakhand also increased

Breaking News : UP रोडवेज का किराया बढ़ते ही उत्तराखण्ड ने भी की बढ़ोत्तरी ,अब दिल्ली का सफर हुआ मंहगा। आखिर कितना ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया प्रति किमी 25 पैसे बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड की भी यूपी से होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ गया है। परिवहन निगम ने मंगलवार से 13 ऐसे रूटों पर किराये में पांच रुपये से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी है।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, चूंकि यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है। लिहाजा, उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।
बताया, दून से दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रामनगर, टनकपुर से दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। बताया, चूंकि दून से रुड़की, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़ की बसें भी यूपी के क्षेत्र से गुजरती हैं, इसलिए इन रूटों पर भी किराये में कुछ बढ़ोतरी हुई है।
राज्य के भीतर पुराना किराया
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन का कहना है कि राज्य के भीतरी मार्गों पर किराया पूर्व की भांति ही वसूल किया जाएगा। बताया, जो बसें यूपी के क्षेत्र से होकर नहीं गुजरती, वह पूर्व के किराये पर ही चलेंगी। जैसे देहरादून से हरिद्वार, देहरादून से ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, दून से मसूरी, दून से श्रीनगर आदि रूटों पर चलने वाली बसों का किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।
किस रूट पर पहले कितना और अब कितना किराया
        रूट             पुराना किराया    नया किराया

देहरादून से दिल्ली        375                  420
देहरादून से रुड़की        115                  120
देहरादून से सहारनपुर    100                 110
ऋषिकेश से दिल्ली        380                 420
हरिद्वार से दिल्ली          330                 365
हल्द्वानी से दिल्ली          390                450
हल्द्वानी से देहरादून        500                 530
कोटद्वार से दिल्ली          290                345
पिथौरागढ़ से दिल्ली        850                 905
पिथौरागढ़ से देहरादून    955                  985
रामनगर से दिल्ली        350                  400
कोटद्वार से देहरादून      240                  255
टनकपुर से दिल्ली        515                  575
महाप्रबंधक, संचालन एवं तकनीकी, परिवहन निगम दीपक जैन का कहना है कि  यह नियम है कि हमारी रोडवेज बसें जिस राज्य से गुजरती हैं, उसी हिसाब से किराया वसूला जाता है। यूपी ने किराया बढ़ा दिया है। इससे हमने भी किराये में बढ़ोतरी की है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *