( सुनील तनेज़ा )
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपति पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई चल रही है। कटहुला गौसपुर क्षेत्र में किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति थी। जिस पर सरकार ने कुर्की की कार्रवाई की है। ये संपत्ति करीब 12.5 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। जिसे कुर्क कर एक बोर्ड भी लगा दिया है।
संपत्ति को कुर्क करने से पहले मुनादी भी करवाई गई। जिसमें ढोल ढमाकों के साथ सर्वसाधारण को सूचित किया गया कि इस बेनामी संपत्ति के लिए किसी को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे सामने आए। लेकिन इस मामले में कोई आगे नहीं आया। इसके बाद प्रशासन ने इस संपत्ति को कुर्क कर अपने आधिपत्य में ले लिया है।
आपको बतादें कि माफिया अतीक अहमद पर उमेश पाल हत्याकांड सहित सैंकड़ों मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या सरेआम पुलिस कस्टडी में कर दी गई थी। तीन हमलावरों ने पत्रकारों के रूप में आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें भून दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। ये घटना 15 अप्रैल 2023 को उस समय हुई थी। जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। तभी तीन हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम के तहत की गई है। जिसके तहत राजमिस्त्री के नाम से 5.5 हेक्टेयर बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस संपत्ति को कुर्क करने से पहले मुनादी भी करवाई गई ताकि किसी को कोई आपत्ति है तो वो सामने आए और इसके बाद अगर कोई इस जमीन पर कब्जा करता है। तो उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई भी की जाएगी। अब ये जमीन सरकार के आधिपत्य में है।
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy