Dehradun Politics Slider States Uttarakhand

Breaking News : उत्तराखण्ड में कांग्रेस को बड़ा झटका ,सरिता आर्य ने थामा भाजपा का दामन। आखिर क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। विधानसभा चुनाव से पूर्व दलबदल की राजनीती इस वक्त अपने पुरे सबाब पर है। एक तरफ हरक सिंह को भाजपा से निकले जाने हुए कांग्रेस में आने की खबरों के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हाँ ,उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले, कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। 
कांग्रेस ने छह साल के लिए किया निष्कासित
सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। वहीं सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से हटाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *