( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। एक वर्ष पूर्व ट्रांसफर के बावजूद मैदान में डटे 15 दारोगा को अब 31 मार्च तक पहाड़ चढ़ना ही होगा। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने सोमवार देर शाम इस बाबत आदेश जारी किए है। जिसमें पुलिस कप्तानों को कहा गया है कि तय समय सीमा के अंदर दारोगाओं को कार्यमुक्त करें।
पिछले साल गढ़वाल रेंज अंतर्गत मैदानी जिलों में तैनात 15 दारोगा का पहाड़ी जिलों में और एक दारोगा का पहाड़ी जिले से मैदान में ट्रांसफर किया गया था। यह दारोगा किन्हीं कारणों के चलते नवीन तैनाती स्थल पर नहीं गए थे।