( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
उन्नाव। जिले में 25 साल की महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया। पुलिस लाइन की बैरक में वह फंदे से लटक गई। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला सिपाही गुरुवार शाम ड्यूटी से लौटकर आई थी। कुछ देर बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
आपको बता दे कि 2019 यानी 4 साल पहले पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। वह बागपत की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले ही उसका उन्नाव ट्रांसफर हुआ था। सुसाइड की वजह क्या है? इस पर पुलिस के सीनियर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।