Dehradun Government order for nursing recruitment issued recruitment will be done on 1383 posts Slider States Uttarakhand

Breaking News : उत्तराखण्ड में नर्सिंग भर्ती का शासनादेश हुआ जारी ,1383 पदों पर होगी भर्ती ,इनके इसमें होंगे इतने % पद। आखिर किसके और क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि हमारा 1383 पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग भर्ती का शासनादेश आज प्राप्त हो गया है।  नर्सिंग अराजपत्रित सेवा नियमवाली2023 में 80% पद महिला और 20% पद पुरुष के होंगे 70% पद डिप्लोमा धारक और 30% डिग्री धारक को मिलेंगे। यह भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर होगी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमारी यह भर्ती 12 वर्षों बाद आई है और हम लोगों ने नर्सिंग अधिकारी के रूप में अपने प्रदेश की सेवाएं बहुत न्यूनतम वेतन में दुर्गम अति दुर्गम स्थानों पर की है। इन सभी के मध्य नजर  स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत  के अथक प्रयासों से और  पुष्कर सिंह धामी  के सहयोग से यह भर्ती पूरे 3000 पदों पर वर्षवार की गई है। जिसमें की पहले चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में 3 जनवरी 2023 को 1564 पदों पर विज्ञापन हुआ था। जिसका परिणाम घोषित 12 सितंबर 2023 को किया गया 1377 नर्सिंग अधिकारियों का चयन हो चुका है। जिनकी अभी नियुक्ति होनी है और आज 1383 पदों के लिए भी शासनादेश संगठन को प्राप्त हुआ है।  कुल 3000 पदों पर नर्सिंग की भर्ती गतिमान है जिसके लिए हमारा संगठन पूरे प्रदेश के हर जिले में  स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत  और  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार और धन्यवाद कार्यक्रम लगातार कर रहा है इसी उपलक्ष्य में संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। सभी संविदा कर्मचारियों द्वारा मंत्री जी का कोटि-कोटि आभार और धन्यवाद प्रकट किया जा रहा है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार नर्सिंग अधिकारियों के 3000 पदों पर वर्षवार भर्ती की जा रही है।  जो की एक ऐतिहासिक फैसला है जिससे कि सारे नर्सिंग बेरोजगार बहुत ही उत्साहित हैं और लगातार डबल इंजन की सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं।  आज के प्रतिनिधि मंडल में संगठन के सचिव गोविंद सिंह रावत उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह जीना कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत प्रवक्ता अलका नेगी, हेमा, अमिता,नीतू रावत प्रतिमा, मीनाक्षी ममगाई नीरज वर्मा और आशीष राणा उपस्थित रहे। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *