* अलग अलग वाहनों से कर रहे थे गांजे की तस्करी।
*तस्करी में प्रयुक्त डिजायर व महिंद्रा kUV 100 जब्त।
* धर्मनगरी में नहीं घोलने देंगे जहर:: एसएसपी
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। थाना श्यामपुर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
एसपी सिटी स्वत्रन्त्र कुमार सिंह ने बताया कि CO ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत से बांस बगड़ घाट, चमोली निवासी दिनेश व देवेंद्र को 02 अलग अलग वाहनों से भारी मात्रा में अवैध गांजे (121 kg से ज्यादा) की तस्करी करते हुए दबोचा गया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों द्वारा गांजा चमोली से लाना बताया और उक्त माल डोईवाला निवासी राजेंद्र का होना बताया गया। उन्होंने बताया कि पकडे गए अवैद्य गांजे की बाजार में कीमत लगभग 18 लाख के आसपास होगी।
*नाम पता अभियुक्त-1- दिनेश पुत्र करन सिंह निवासी बाज बगड़ रेनिहाट थाना घाट जिला चमोली2- देवेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी उपरोक्त
*बरामदगी-1 लगभग 121 KG से अधिक अवैध गांजा2 कार डिजायर3 कार महिंद्रा KUV 100
*पुलिस टीम1- CO ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल2- विनोद थपलियाल SO श्यामपुर3- चरण सिंह I/C चंडीघाट4- हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह5- का0 राजवीर सिंह6- का0 अजय बिष्ट7- का0 चालक मोहन सिंहANTF टीम जनपद हरिद्वार