Crime Haridwar Police Department Slider States Uttarakhand vehicle thief

Breaking News : हरिद्वार रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर किया गिरफ़्तार ,चोरी की बाइके बरामद। आखिर कितनी ? Tap कर जाने

Spread the love

( नवीन कुमार )

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य 08 चोरी की मोटर साइकिलें  बरामद की है। S P City स्वंतंत्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वाहन चोरी की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड के लिये पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कल दिनाँक 02.01.2022 को रानीपुर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अंकित सैनी को मो0सा0 UK08-AH-2493 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 04/22 धारा 379 भादवि दर्ज था।

 एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त वाहन सेक्टर-04 पीठ बाजार से चोरी किया गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त अंकित सैनी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा भीडभाड वाले स्थानों को चिन्हित कर वाहन चोरी किये गये हैं। उसके द्वारा रानीपुर मोड, पीठ बाजार सेक्टर-04 एवं हरिद्वार से अलग-अलग दिनांकों में दोपहिया वाहन चोरी किये गये। अभियुक्त अंकित सैनी की निशानदेही पर उसके घर रावली महदूद एवं अन्य जगह से कुल चोरी की अन्य 08 मोटरसाईकिल बरामद की गई। चूंकि अभियुक्त मूल रुप से अमरोहा ,उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, यहाँ तिरुपति कालोनी सलेमपुर महदूद में किराये के मकान पर निवास करता है एवं मौनटेज प्रेस प्रिन्टिंग सिडकुल में कार्य करता है और अक्सर सेक्टर-04 पीठ बाजार से वाहन चोरी करता है। अभियुक्त अंकित द्वारा बताया गया कि वो अपनी इन चोरी की गई मोटर साईकिलों को मौका देखकर अमरोहा में कबाडी को औने-पौने दामों में बेच देता। अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि वो पूर्व में अमरोहा में वाहन चोरी कर अलग-अलग जगह बेच चुका है। चूंकि अभियुक्त नशा करने का आदि है इन गाडियों को बेचकर अपने नशे का शौक पूरा करता है।

बरामद मोटरसाईकिलों का विवरणः-——————————————————————-01. स्पलेण्डर प्लस UK08-AT-9508 सम्बन्धित मु0अ0सं0 03/22379,411 भादवि थाना रानीपुर।

02. सुपर स्पलेण्डर UK08-AH-2493 सम्बन्धित मु0अ0सं0 04/22379,411 भादवि थानारानीपुर।

03. सीडी डीलक्स बिना नम्बर सम्बन्धित मु0अ0सं0 564/21379,411 भादवि थाना रानीपुर।

04. स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर सम्बन्धित मु0अ0सं0 584/21379,411 भादवि थाना ज्वालापुर।05. हीरो HF डीलक्स UK08-AP-3120 सम्बन्धित मु0अ0सं0 762/21379,411 भादवि थाना ज्वालापुर।

06. बजाज सीटी DL10-SR-3646 सम्बन्धित मु0अ0सं0 शून्य/2241/102 सीआरपीसी थाना रानीपुर।

07. स्पलेण्डर प्लस DL5SBD-5853 सम्बन्धित मु0अ0सं0 शून्य/2241/102 सीआरपीसी थाना रानीपुर।

08. होण्डा ड्रीम युगा UK16-3118 सम्बन्धित मु0अ0सं0 शून्य/2241/102 सीआरपीसी थाना रानीपुर।

09.  स्पलेण्डर प्लस UK08-P-4330 सम्बन्धित मु0अ0सं0 599/21  धारा 379,411 भादवि थाना रानीपुर।

पुलिस टीमः-

1.निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा                     2.निरीक्षक नरेन्द्र सिंह सी0आई0यू

03.व0उ0नि0 अनुरोध ब्यास                       4.उ0नि0 रणजीत तोमर सी0आई0यू

05.उ0नि0 नरेन्द्र सिंह                                6.उ0नि0 मंशा ध्यानी

7.कां0 पंकज देवली                                  8.कां0 दीप गौड

9.कां0 1507 सतेन्द्र यादव                        10.कां0 हरवीर सी0आई0यू0

11 .कां0 वसीम सी0आई0यू0

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *