nainital recover lost mobile Scattered complainants Slider smile on face SSP Nainital States Uttarakhand

Breaking News : उत्तराखण्ड में यहाँ SSP ने बिखेरी 370 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान,52 लाख 62 हजार कीमत के खोये मोबाइल किए रिकवर। आखिर कितने और कहा ? Tap कर जाने 

Spread the love

* इस वर्ष 02 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाईल बरामद। 

* हो गए थे चेहरे उदास, पुलिस से थी बस एक आस, उनका मोबाइल आ जाए उनके पास। 

* विश्वास रखा था ऐसा अटूट जब, कैसे टूटने देती नैनीताल पुलिस इसे तब। 

* दिखा दी तत्परता और खोज दिए मोबाइल, और फिर से ला दी सबके चेहरे पर स्माइल। 

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

नैनीताल। SSP नैनीताल के प्रयासों ने 370 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी दी है। जी हाँ ,लगभग 52 लाख 62 हजार कीमत के खोये मोबाइल रिकवर  किए गए है।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल पंकज भट्ट,द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये, त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल फोनों को रिकवर करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया।    

आदेशानुसार डॉ0 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व  हरबंश,अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारीऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक  संजय कुमार के नेतृत्व में शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अक्टूबर 2022 से अब तक IMEI नम्बरों को सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त *विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 370 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये।    सोमवार को बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में SSP NAINITAL द्वारा बरामद मोबाइल शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी।अपने-अपने खोये मोबाईल पाकर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त कर खुशी से गया।  इसीलिए तो है नैनीताल पुलिस पर सबका विश्वास।

 माह अक्टूबर 2022 से अब तक-बरामदगी- 370 मोबाईल

*अनुमानित कीमत- 52,62000 रूपये

*वर्ष 2022 में अब तक कुल बरामद- 1468 मोबाइल फोन

*अनुमानित कीमत- 2,0558000 रूपये

*पुलिस टीम-

1-  संजय कुमार2- का0 किशन सिंह कुॅवर3- का0 नरेश मेहरा4- का0 बलवन्त सिंह बिष्ट5- म0आ0 पिंकी जोशीएसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹5000/ नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

*माह अक्टूबर 2022 से अब तक रिकवर मोबाईलों का विवरण

1- सैमसंग –  34- 680000 रू

02- रियलमी-  56- 784000 रू

03-  रेडमी-           47 – 658000 रू

04- ओप्पो –          66 – 990000 रू

05- वीवो –            67 – 1005000 रू

06- नोकिया –  05 – 50000 रू

07- एमआई –  10 – 100000 रू

08- टैक्नो –            14- 140000 रू

09- इन्फिनिक्स –  08- 80000 रू0

10- नारजो-  12- 120000 रू0

11- वन प्लस-      06- 150000 रू0

12- पोको-  05 – 90000 रू0

13-  आईक्यू-  03- 51000 रू0

14-  मोटोरोला –  03- 30000 रू0

15- लैनेवो टैबलेट – 01 -12000 रू0

16- इन –  01 -12000 रू0

17- लावा –  01 -6000 रू0

18- आईटल-          03- 24000 रू0

19- ऑनर-             02-20000 रू0

20- अन्य-  26-260000 रू0

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *