( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
सितारगंज। उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर के सितारगंज में चालक की लापरवाही यात्रियों की जान पर भरी पड़ी है। जी हाँ ,सितारगंज में बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।सोमवार को सितारंगज में चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर आ बनी। गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घटना में अभी तक घायलों की ही सूचना है।