( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
मुरादाबाद। पेट्रोल पंप संचालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस टीम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से शिकायतों का निस्तारण करने के लिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी को विजिलेंस टीम ने बरेली ले गई है।
उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस एएसपी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित रिलायंस वीपी मोबिलिटी लिमिटेड नाम से पेट्रोल पंप है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती ने शिकायत मिलने पर पेट्रोप पंप का निरीक्षण किया था।
इसमें कई खामियां पाए जाने पर रिपोर्ट बनाकर आपत्तियां लगा दी गई थी। इन आपत्तियां का निस्तारण करने के लिए पेट्रोल पंप संचालक से 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि वह मांगे गए पैसे देते हैं तो रिपोर्ट खत्म कर दी जाएगी।
पंप संचालक ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।