Politics Slider Uttarakhand

Breaking News : उत्तराखण्ड में महेंद्र भट्ट हों सकते है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष। आखिर क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल कर महेश भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के स्थान पर महेश भट्ट को बनाया जा सकता है। देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में इस वक्त समन्वय बैठक चल रही है और किसी भी वक्त नए प्रदेश अध्यक्ष के नामो की घोषणा हो सकती है। 
आपको बता दे कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसलिए भाजपा की निगाह कांग्रेस संगठन पर लगी है। हाल ही में कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उनके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के समीकरण पर तालमेल बैठाते हुए चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। इनके अलावा विभिन्न कमेटियों के साथ ही जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई।
कांग्रेस की चालों पर कड़ी नजर रखते हुए अब भाजपा आलाकमान उत्तराखंड में अध्यक्ष बदलने की तैयारी कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि  इस समय उत्तराखंड में सीएम कुमाऊं मंडल से हैं तो मैदानी मूल के नरेश बंसल को राज्यसभा सदस्य बनाया गया। वहीं, अब गढ़वाल में नाराजगी न हो, इसलिए अध्यक्ष बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जब त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का सीएम बनाया गया तो उस दौरान मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री से हटाकर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।  वहीं, पूर्व अध्यक्ष बंशीधर भगत को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
मदन कौशिक को अध्यक्ष बनाने के लिए ब्राह्मण कार्ड खेलना था, लेकिन गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र में मैदानी मूल के ब्राह्मण अध्यक्ष ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा पा रहे थे। माना जा रहा है कि कौशिक को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *