( सुनील तनेजा )
मेरठ। साध्वी डॉ. प्राची ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि संगठन का आदेश हुआ तो वह हरिद्वार से लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी।
साध्वी प्राची दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के मूल गांव पंचुर में उनकी मां से मिलने गई थीं। साध्वी डॉ प्राची ने News 1 Hindustan के उत्तर प्रदेश ब्यूरो सुनील तनेजा से दिल्ली जाते समय विशेष बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी से उनके लंबे समय से पारिवारिक रिश्ते हैं। उन्होंने दावा किया कि योगी को CM बनाने की मांग सबसे पहले उन्होंने ही की थी।
उनका काफी समय से सीएम योगी की माता से मिलने का मन था। साध्वी ने कहा कि यूपी के सीएम के मा होने के बावजूद वे बेहद सरल और सौम्य हैं।साध्वी ने कहा कि 2014 से पहले देश को बांटने का काम किया जा रहा था। इसके बाद से देश खुशहाली की ओर बढ़ा है और भारत तेज़ी से हिन्दू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी और भाई योगी को इसके लिए मज़बूत करना जरुरी है। लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कि अगर भाजपा संगठन की ओर से चुनाव लड़ने का आदेश मिलेगा तो वह जरूरी चुनाव लड़ेंगी। संगठन यदि उन्हें हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाता है तो वह मोदी-योगी की नीतियों को आगे रखते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगी।