( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन से एक बुरी खबर सामने आ रही है कि शासन में तैनात सीनियर अधिकारी आईएएस उच्च शिक्षा प्रभारी सचिव अशोक कुमार का लम्बे बीमारी के बाद निधन हो गया है।
IAS अशोक कुमार को पिछले दिनों उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से अधिकारियों में शोक की लहर है। IAS अशोक कुमार कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका काफी समय से इलाज चल रहा था।