( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
चमोली। जिले के जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
शुक्रवार को जोशीमठ के पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।