( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार / देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी ने पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी ने अंशुल श्रीकुंज को यह पद देकर एक तीर से दो निशाने साधने का कार्य किया है। आपको बता दे कि अंशुल श्रीकुंज उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बेहद करीबी माने है। यहाँ तक माना जाता है कि अंशुल, किशोर के कदम से कदम मिलाकर चलने वाले नेताओ में माने जाते है। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि किशोर के भाजपा में चले जाने के बाद कही ना कही कोंग्रेसियो को यह भय सत्ता रहा है कि किशोर के नज़दीकी नेताओ को कैसे साधा जाय।