( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने देर रात बम्पर तबादले कर दिए ,जिनमे IAS व PCS मिलाकर कुल 63 अधिकारियो को इधर से उधर किया गया है। वीके कृष्ण कुमार को अपर गृह सचिव से हटाकर पुलिस मुख्यालय पैतृक विभाग भेजा गया है ।राम जी शरण को सचिव जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हरवीर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल और सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोहन सिंह बर्निया को सचिव देहरादून मसूरी प्राधिकरण बनाया गया है। पंकज उपाध्याय को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है। सुंदरलाल सेमवाल को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है। अंशुल सिंह को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है। गोपाल सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा बनाया गया है। विजय नाथ शुक्ल, संगीता कनौजिया और वैभव गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्यूष सिंह को विशेष भूमि अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। अवधेश कुमार सिंह को हरिद्वार नगर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। देखे लिस्ट