( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून में 2017 से लेकर 2022 के बीच हई अनेकों अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के अनुमोदन के उपरांत उत्तराखंड शासन के निर्देश पर सतर्कता विभाग द्वारा गठित विशेष जाँच दल को वर्तमान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जाँच में सहयोग न करने के उपरांत सतर्कता विभाग की टीम आज विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुँच गयी।
विश्वविद्यालय पहुंचकर विजिलेंस की टीम ने कड़ी जाँच आरंभ कर दी है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में जाँच अधिकारियों के पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया।
विजिलेंस टीम ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ साथ विश्वविद्यालय अधिकारियों और कर्मचारियों के बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी है।
सूत्रों की माने तो विजिलेंस की टीम द्वारा दोषियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की आशंका है। वही विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील जोशी छुट्टी पर है। विजिलेंस की टीम ने आज विश्वविद्यालय के रजिस्टार ,वित्त नियंत्रक और डिप्टी रजिस्टार के कार्यालय की फाइलों को सीज करने के बाद विश्वविद्यालय में उपस्थित रहने के साथ – साथ जाँच में सहयोग करने की बात कही है। इस बीच सूत्रों की माने तो विजिलेंस की टीम ने कई साडी फाइलें भी अपने कब्जे ली है