( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रियों को धामी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए कहा है कि अब यात्रा के दौरान वाहन तीन घंटे ज्यादा वक्त तक सड़को पर चल सकेंगे। जी हाँ ,अब वाहन सुबह 4 बजे से शाम 10 बजे तक पर्वतीय मार्गों पर वाहन संचालन की छूट रहेगी। यात्रा से पहले पर्वतीय मार्गों पर सुबह 5 बजे से शाम 8 तक ही वाहनों को संचालित करने की अनुमति थी।
परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह के अनुसार इस फ़ैसले से यात्रा में वाहन संचालन के लिए प्रतिदिन तीन घंटे अधिक मिल सकेंगे।
आपको बता दे कि इससे पहले यात्रा के दौरान ऐसी शिकायतें आती थीं कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में थोड़ी सी देर हो जाने पर उन्हें यात्रा के बीच ही इन प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता था।
पुलिस, परिवहन व दूसरी एजेंसियों को बीच रास्ते में यात्रियों को रोकने में भी कठिनाई होती थी। कई बार यात्री रास्ते में किसी अड़चन की वजह से शाम आठ बजे से पहले ऐसी जगह नहीं पहुँच पाते थे जहां उनके लिए रात्रि विश्राम करना मुमकिन हो।
शाम आठ बजे के बाद यात्रा जारी रखने की दशा में चौकियों पर पुलिसकर्मियों या परिवहन कर्मियों द्वारा रोके जाने पर यात्रियों के साथ विवाद भी अक्सर होते रहे हैं। आयुक्त ने बताया कि आल वेदर सड़कों के निर्माण से पहले की तुलना में सड़कों की चौड़ाई और उनकी दशा में भी अपेक्षित सुधार हुआ है।
यात्रियों के पंजीकरण और ग्रीन कार्ड आदि समय पर बनने से इस बार यात्रियों की संख्या पिछली यात्राओं से काफ़ी अधिक रहने की उम्मीद है। यात्रा के पीक दिनों में यात्रियों की संख्या सीमित करने के लिए यात्रा के पहले 45 दिनों में प्रत्येक धाम में दैनिक दर्शनार्थियों जी ऊपरी सीमा सरकार पहले ही तय कर चुकी है।
संचालन की समय सीमा बढ़ाने से यात्रियों की इन दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा। बताया कि यात्रा के लिए सरकार की ओर से रजिष्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण के बिनाा श्रद्धालु यात्रा नहीं कर पाएंगे।