( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास सहित बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय तथा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “एक दौड़ देश के नाम“ का फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।जबकि CM आवास पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।