( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत दंपत्ती के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल थे।
बाद में मुख्यमंत्री दिल्ली कैंट के बरार स्कायर श्मशान घाट पर जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी नई दिल्ली स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आवास पहुंच कर उन्हें और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।
कहा कि उत्तराखंड के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हर मामले में सरकार को हमेशा उनका सहायोग मिला। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा सीडीएस रावत का निधन उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति है।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।