
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। कोरोना महामारी के बीच लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। वही यह ख़ुशी की बात भी है कि उनके ठीक होने की गति ने भी रफ्तार पकड़ रखी है। सबसे बड़ी ख़ुशी बात यह कि मरने वालो का ग्राफ भी कम है। इस बीच हम आपको बताते है हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव कितने मरीज है और उनमे कितने दूसरे जिलों के है और कितने हरिद्वार जिले के। वही हरिद्वार के पॉजिटिव मरीजों में कितने मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरो को जा चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार में कुल 143 कोरोना पॉजिटिव मरीज विभिन अस्पतालों में भर्ती है। जिनमे हरिद्वार जिले के कुल 49 मरीज है जबकि दूसरे जिलों की संख्या 94 है। अब अगर हरिद्वार जिले के आकड़ो पर नज़र डाली जाय तो 49 मरीजों में 24 मरीज अभी ठीक होकर अपने घरो में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है जबकि 25 एक्टिव मरीज अभी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। अब यहाँ एक नज़र डालते है कि हरिद्वार में दूसरे जिलों के मरीजों की संख्या पर। जी हाँ ,दूसरे जिलों की कुल संख्या 94 है। जिनमे चमोली के 25 ,रुद्रप्रयाग के 58 ,देहरादून के 01 ,टिहरी गढ़वाल के 06 ,उत्तरकाशी के 02 मरीज शामिल है। वही 94 मामलों में दो मामले उत्तराखण्ड से बहार के भी है। इनमे 01 दिल्ली से तो दूसरा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से है। ज्यादा जानकारी के लिए देखे हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ो की लिस्ट :-

