Devotees took a dip of faith at Harki Pauri Haridwar Mahashivaratri wind festival Slider States Uttarakhand

महाशिवरात्रि पवन पर्व पर हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी ,जलभिषेख के लिए मंदिरों में उमड़ी भींड़। आखिर कबसे ? Tap कर जानें

Spread the love

( नवीन कुमार )
हरिद्वार। शनिवार को महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध हरकी पौड़ी सहित तमाम गंगा घाटों पर सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओ का स्नान शुरू हो गया ,जोकि समाचार लिखे जाने तक जारी था।  वहीं, प्रदेशभर के मंदिरों में भी तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इस पवन पर्व पर लाखो श्रद्धालुओ के गंगा सनान करने सम्भावना जताई जा रही है।
हरिद्वार में पुलिस और मेला प्रशासन की ओर से स्नान की कड़ी तैयारियां की गई है। हरकी पैड़ी का मेला क्षेत्र जीरो प्वाइंट रखा गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनात है। भीड़ में सादी वर्दी में महिला सिपाहियों के अलावा बम निरोधक दस्ते तैनात है। साथ ही गंगा घाटों पर जल पुलिस भी मुस्तैद है। 

सजे शिवालय
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालय सज गए हैं। देहरादून का सबसे पौराणिक मंदिर टपकेश्वर महादेव हरिद्वार का दक्ष,विल्केश्वर आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओ की भींड देखि जा रही है। इस मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन कर रहे है। भक्त भोलेनाथ को फल, फूल, जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। टपकेश्वर मंदिर के दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि देहरादून शहर से सात किमी. की दूरी पर टपकेश्वर मंदिर स्थित है। बाबा के इस धाम पर देशभर से कई लोग दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। पौराणिक मान्यता है कि आदिकाल में भगवान शंकर ने यहां देवताओं की प्रार्थना से प्रसन्न होकर उन्हें देवेश्वर के रूप में दर्शन दिए थे। मान्यता है कि इसी जगह को द्रोणपुत्र अश्वत्थामा की जन्मस्थली व तपस्थली माना गया है। जहां अश्वत्थामा के माता-पिता गुरु द्रोणाचार्य व कृपि की पूजा-अर्चना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया था। जिसके बाद ही उनके घर अश्वत्थामा का जन्म हुआ था।


हरिद्वार पुलिस द्वारा सघन चैकिंग जारी
शिवरात्री महापर्व के दृष्टिगत शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा सघन चैकिंग जारी। हर संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति पर रखी जा रही है नजर। B.D.S. टीम एवं हरिद्वार पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर रख रहे हैं सतर्क दृष्टि।
सीएम ने दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व असत्य से सत्य की ओर ले जाने की राह भी प्रशस्त करता है।
राज्यपाल ने दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं मां पार्वती के विवाह का पावन दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। राज्यपाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *