(ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। अदृश्य शत्रु के रूप में सम्पूर्ण विश्व मे कोरोना एक महामारी की तरफ फैल रहा है। कई देश इसकी चपेट में आ चुके हैं और इससे जनजीवन भी अत्यधिक प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा इसके चलते रोज़ कमाने वाला मजदूर त्रस्त है। कोरोना वायरस के चलते सम्पूर्ण भारत में लॉक डाउन चल रहा है। हरिद्वार में भी लॉक डाउन के चलते गरीबो को भोजन और राशन मुहैया कराने के लिए कई सामाजिक संगठनों ने हाथ बढ़ाया है। इसी के चलते सामाजिक समिति इमैक भी मदद का हाथ बढाते हुए ज़रूरत मन्दों को भोजन कराने के लिये निरंतर मदद उपलब्ध करा रही है। इमैक ने सैनिटाइजर्स और मास्क के अलावा तैयार भोजन के साथ सूखा राशन भी उपलब्ध करवा रहा है। इसी क्रम में ये राशन विष्णु लोक लेबर कॉलोनी में भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।सिडकुल इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सारस्वत जी के सहयोग से इमैक संमिति ने फैमिली पैक का वितरण किया जिसमे 15 दिनों के उपयोग में आने वाला आटा,चावल, अरहर दाल,चना दाल,रिफाइन तेल,चीनी, चाय, नामक,मिर्च,हल्दी साबुन,टूथपेस्ट आदि दिया गया।
वितरण सह नोडल अधिकारी स्वयं सेवी संस्था एवं मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव एवं पुलिस के संरक्ष्ण एवं निगरानी में किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंटिंग का ध्यान रखा गया व लोगों के बताया की घरों से बाहिर न निकले। इसके अलावा अन्य कई जानकारी भी दी की हाथों को कई बार धोएं और सफाई का विशेष ध्यान रखें। संस्था के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने बताया कि हमने गरीबो की मदद करने के लिए और उन्हें भूखा न रखने के लिए भोजन बांट रहे है साथ ही कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उन्हें जानकारिया भी दे रहे है। इस महामारी से लड़ने के लिए सभी को एक साथ आगे आना होगा और एक दूसरे की मदद करनी होगी। इस कार्य में मुख्य रूप से सहयोग संमिति के कोर सदस्य मनोज शुक्ला जी ने किया। कॉलोनी के सभासद सुनील पांडेय के अनुसार कॉलोनी के उन्हीं लोगों को मदद मिल रही है जो रोजाना कमाने वाले थे और इस लॉक डाउन के कारण बदहाली से जूझ रहे हैं। साथ में रवि मिश्रा, महेश राणा भी उपस्थित रहे। संमिति की तरफ से कोरोना महामारी के चलते इस नेक कार्य में सचिव हेमा भंडारी,सह सचिव मौसमी ग़ोयल, सुनीता झा, पंकज ग़ोयल, विभव भटनागर, आशा चौधरी, सुमन पंत, शोभिता सक्सेना, गगन शर्मा पूर्ण रूप से सजग होकर अपना नैतिक दायित्व निभा रहे हैं।