( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखण्ड के पहाड़ो में हादसे लगातार हो रहे है। हालात यह है कि सावधानी हटी और दुर्धटना हुई। जी हाँ ,ऐसा ही एक मामले पौड़ी गढ़वाल में भी हुआ। होली वाले दिन होल्यार मैक्स गाड़ी में होली गाते जा रहे थे कि गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसमे चार होल्यारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। जिन्हे उपचार हेतु हायर सेण्टर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले में चमोली जिले के बिसौण गांव से होल्यारों की टोली आई थी। होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 होल्यारों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 10 होल्यार घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बृहस्पतिवार को चमोली जिले के चांदपुर पट्टी के बिसौण गांव के 14 होल्यार पौड़ी जिले के पैठाणी में होली खेलने पहुंची। शाम के वक्त सभी होल्यार वापस लौट रहे थे। इस बीच पैठाणी-कर्णप्रयाग रोड पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में अमित नेगी, रोहित सिंह, बलंवत सिंह और संतोष की मौत हो गई। सभी बिसौणा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा मोहित, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, शिशुपाल, पवन सिंह, भागवत सिंह, विक्रम सिंह, दीपक, लक्ष्मण नेगी और महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।