( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा को महाराज श्रीदक्ष प्रजापति कोरोना महामारी का सोशल डिस्टंसिग को ध्यान व मास्क आदि का प्रयोग करते हुए दक्ष जयंती हवन यज्ञ कर प्रजापति समाज के लोगो ने धूम धाम से बनाई।
गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीदक्ष प्रजापति महाराज की जयन्ती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ हरिद्वार के समस्त पदाधिकारियों व प्रजापति समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपने परिवार के साथ कॅरोना महामारी को देखते हुए मास्क लगा कर भगवान श्रीदक्ष प्रजापति महाराज की पूजा अर्चना व यज्ञ हवन कर नेशनल पब्लिक स्कूल सुभाष नगर में धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर प्रजापति राजेश वर्मा जिला अध्यक्ष राट्रीय प्रजापति महासंघ ने महाराजा श्री दक्ष प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सदैव आगे बढऩे का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजा राम प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ अनिल प्रजापति, सोम प्रकाश गोला ,अनुज प्रजापति, पवन दीप, अंकुर प्रजापति, समाज सेवी संगीता प्रजापति ,अनुराधा अंजू ,पूनम प्रजापति, विमल विरमानी, जगदीश विरमानी ,पूनम प्रजापति, विनोद प्रजापति, मांगे राम प्रजापति, अमित प्रजापति,श्याम प्रजापति आदि उपस्थित थे।