*दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में हिल बाईपास का किया जाएगा प्रयोग। *मार्ग में दिख रही कमियों को जल्द से जल्द सही करने के लिए सम्बन्धित को दिए जा रहे निर्देश।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। कांवड़ मेला 2023 दो दिन बाद शुरू हो जाएगी। जिसको देखते हुए सरकारी अमले के साथ हरिद्वार हिल बाईपास पहुंचे D.M. व S.S.P,किया निरिक्षण। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी अजय सिंह ने कांवड़ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में हिल बाईपास का निरीक्षण किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।दोनों ही अधिकारियो ने मार्ग में दिख रही कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने हेतु सम्बन्धित विभागों को आदेशित किया।आपको बता दे कि 04 जुलाई से कावंड यात्रा शुरू हो रही है।
हर वर्ष कावंड यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। इस वर्ष भी लगभग 05 करोड़ कावंड यात्रियों के आने की उम्मीद जिला प्रशसन को है। इसके कारण आम जनमानस को आने जाने में दिक्क्तों का समाना करना पड़ता है। इस निरिक्षण को लेकर क्या कहा एसएसपी हरिद्वार ने। आप खुद ही सुन ले –
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।