( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में किशोर उपाध्याय के वनाधिकार मुहीम को मिला पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मदन बिष्ट-मनोज तिवारी का साथ।किशोर उपाध्याय वनाधिकारों के मुद्दों को लेकर प्रदेश व्यापी दौरे पर हैं। उपाध्याय ने उत्तराखंडियों को गिरिजन/ Forest Dwellers (अरण्यजन) मानते हुये उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हक़ हक़ूक़ बहाल किये जाँय और निम्नानुसार क्षतिपूर्ति की मांग की है जिनमे प्रमुख रूप से केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिया जाय। परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय।
प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी निशुल्क दिया जाय।जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें निशुल्क हों। एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क दिया जाय। जंगली जानवरों द्वारा जन हानि पर 25 लाख रू. क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय। जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुक़सान पर प्रतिनाली रु 5000/- क्षतिपूर्ति दी जाय। राज्य में अविलम्ब चकबंदी की जाय।
को लेकर मुहिम चला रहे हैं।इतना ही नहीं किशोर द्वार आज अल्मोड़ा में बिजली-पानी के बिलों की होली जलाई गयी।