(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। प्रदेश के क्षेत्रो में आज ( शुक्रवार ) को मौसम का मिज़ाज़ बिगड़ा हुआ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाको में ओले गिराने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। वही मैदानी इलाको में आंधी छकाने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की और से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी इलाको में अगले 48 घंटो के दौरान कई जगहों पर ओले गिर सकते है। इसके आलावा कई इलाको में बिजली चमकने अनुमान है। मैदानी इलाको में 50 से 60 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी है। वही कुछ इलाको में बादल धीरे रहने की भी संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज और कल इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। राजधानी देहरादून समेत आस – पास ज्यादातर इलाको में हलके बदल छाये रह सकते है।