( ब्यूरो न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रत्यासी बनाये गए नरेश बंसल ने मंगलवार को विधानसभा में पर्चा भरा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ,प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पार्टी के पदाधिकारी व् कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री व राज्यमंत्री नरेश बंसल का राज्यसभा में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
क्योकि विधानसभा में भाजपा के पास मजबूत संख्या बल मौजूद है। आपको बता दें कि अभी इस सीट पर कांग्रेस के राजब्बर काबिज हैं, जिनका कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो जाएगा। वही राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बंसल को पार्टी की 50 साल की सेवा का ईनाम मिला है।
बंसल आठ साल की आयु से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार और वैश्य समाज से जुड़े बंसल आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक होने के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश महामंत्री और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे हैं।