* भाजपा शासन में क्षेत्र का हो रहा है चहुंमुखी विकास: आदेश चौहान
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगरपालिका शिवालिकनगर वार्ड 13 शिवरतन सिटी की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया। स्थानीय विधायक द्वारा प्रस्तावित सडको का 40 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनर्निर्माण किया जा रहा है।कार्यक्रम में स्थानीय सभासद सिंहपाल सैनी एवं भाजपा मंडल मंत्री ज्ञानेंद्र चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है।भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है।
भाजपा शासन में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहादराबाद मंडल के महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, शिवालिक नगर मंडल महामंत्री सन्दीप राठी, भाजपा युवा नेता पंकज चौहान, विशाल वालिया, भानू त्यागी,नवल पाठक, त्रिलोक विष्ट, अर्जुन सिंह,घनानन्द शर्मा, अभिषेक , अभिनव पान्डेय, नवराज शर्मा , आनन्द मिश्रा, मदन मोहन उपाध्याय, नत्थी सिंह चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, विजेंद्र तोमर,शिवशंकर मिश्रा, शिव मोहन, बब्बन कुमार पान्डेय, हरीश शर्मा, रोहित कुमार, दिलीप कुमार, भीम सिंह पवार, मुकुल वर्मा, जगमोहन रावत , कृष्ण कुमार जी बिशु , भगवान दास यादव, अनिल सहारिया भ, पवन सैनी, अजय कुमार,समीर सिंह सेमवाल , कविन्दर चौधरी , सुमित कुमार , रिपु धवन शर्मा, किशोर कुमार मेहता, सन्तोष पान्डेय, विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।