bones Dehradun Haridwar Mother of DGP Ashok Kumar Slider States The ashes immersed in the Ganges Uttarakhand

वैदिक विधि विधान से गंगा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में विसर्जित की गयी DGP अशोक कुमार की माता की अस्थियां,CM धामी ने शोक संवेदना व्यक्त की। आखिर कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार /  देहरादून । राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता की अस्थियां पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में विसर्जित की गयी। गत दिनों डीजीपी अशोक कुमार की माता सावित्री देवी का निधन हो गया था। बुधवार को अशोक कुमार परिजनों सहित अस्थि कलश लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। अस्थि विसर्जन से पूर्व पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, संत समाज व व्यापारियों ने स्व.सावित्री देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व CM धामी ने उनके  किशनपुर स्थित आवास पर जाकर  उनकी  माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर  शोक  संवेदना व्यक्त की।

हरकी पौड़ी पर गंगा में विसर्जित करने के उपरांत मां को याद कर भावुक होते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें हमेशा मानवता की शिक्षा दी। वह हमेशा कहती थी कि सबकी चिंता करो, सबकी मदद करो। उन्होंने कभी अपने लिए नहीं सोचा और हमेशा लोगों की मदद करती रही। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्व.सावित्री देवी महान पुण्य आत्मा थी। उनकी दी हुई शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए उनके पुत्र अशोक कुमार डीजीपी के रूप में राज्य के लोगों की सेवा कर रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ईश्वर स्व.सावित्री देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत रघुवीर दास, महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, अवनीश प्रेमी, अजय कुमार कुमार, राजेश रस्तोगी, नीरज कुमार कुमार, कैलाश केसवानी, पुरूषोत्तम शर्मा, एडवोकेट अरूण कुमार भदौरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 
CM धामी ने निधन पर  शोक  संवेदना की व्यक्त 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को  पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के किशनपुर स्थित आवास पर जाकर  उनकी  माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर  शोक  संवेदना व्यक्त की।  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *