( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
आगरा। राधास्वामी सतसंग दयालबाग़ के छठे आचार्य परम पूज्य हुज़ूर मेहताजी महाराज का 138 वाँ पावन जन्म दिन आज दयालबाग़ एवं देश विदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
दिनांक 20-12-2023 को प्रातः 12ः15 बजे दयालबाग़ के सेन्ट्रल सतसंग हाॅल में आरती एवं सतसंग का आयोजन हुआ जिसका सीधा प्रसारण देश-विदेश के 500 से अधिक केन्द्रों में किया गया। सतसंग के पश्चात सभी भाई-बहन एवं संतसू स्कीम के बच्चों ने खेतों में श्रमदान के लिए लेदर वर्किंग स्कूल के पास चने की निराई के लिए प्रस्थान किया। खेतों में पहुँचते ही प्रत्येक जन को एक कप मीठा दूध, दयालबाग़ का केला एवं चाय-रस्क का परशाद प्रदान किया गया।
सभी भाई बहन, बच्चों ने बहुत ही लगन से परम पूज्य हुज़्ाूर मेहताजी महाराज को याद करते हुए खेतों में काम किया। परम पूज्य हुज़ूर प्रो॰ प्रेम सरन सतसंगी साहब एवं आदरणीय रानी साहिबा भी पूरे समय तक लगातार खेतों में कार्य करते रहे। सभी उपस्थित जनों को परम पूज्य हुज़ूर मेहताजी महाराज के पावन जन्म दिवस पर रेवड़ियों का विशेष परशाद वितरित किया गया। खेत का कार्य पूर्ण होने पर सभी भाई-बहन, बच्चों को सेन्ट्रल सतसंग हाॅल के पास पी टी ग्राउंड पर सामूहिक पी टी के लिए पहुँचने के निर्देश दिये गये। पी टी ग्राउंड में पी टी के पश्चात रंगारंग कार्यक्रम के लिए सब लोगों ने यमुना तीरे डेरी बाग स्कूल के पास वैकुण्ठ धाम के लिए प्रस्थान किया।
वैकुण्ठ धाम में हुज़ूर प्रो॰ प्रेम सरन सतसंगी साहब एवं आदरणीय रानी साहिबा के पधारने पर संत सू स्कीम के बच्चों ने ‘‘गुरू संग जागन का फल भारी’’ शब्द पाठ पर नृत्य गान की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। सुन्दर प्रस्तुति पर बच्चों को विशेष परशाद प्रदान किया गया। अनुपम उपवन को आज बहुत ही आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। सभी भाई बहनों ने भ्रमण कर अद्भुत छटा को निहारा तथा किओस्क में गर्मागर्म सूप, चाय, काफी के साथ गाजर के हलवे का लुत्फ उठाया।
तत्पश्चात सभी उपस्थितजन रास्ते के एक ओर मार्च पास्ट के लिए पंक्तिबद्ध होकर खड़े हो गये। परम पूज्य हुज़ूर प्रो॰ प्रेम सरन सतसंगी साहब ई-रिक्शा में भ्रमण करते हुए अपनी रुहानी दृष्टि से सबको धन्य करते गए। मार्च पास्ट के बाद सभी अपने मालिक के चरणों में शुकराना अदा करते हुए परम पूज्य हुज़ूर मेहताजी की समृतियाँ संजोये हुए अपने अपने घरों को प्रस्थान कर गए।
परम पूज्य हुज़ूर प्रो॰ प्रेम सरन सतसंगी साहब यमुना तीरे से स्वामी नगर परीलोक तशरीफ लाए। सम्पूर्ण परीलोक एवं परम पुरुष पूरन धनी हुज़्ाूर स्वामीजी महाराज की पवित्र समाध सतरंगी रोशनी में अद्भुत एवं आकर्षक छटा बिखेर रही थी। वहाँ सतसंगी भाई बहनों ने शब्द पाठ किया। संत सू स्कीम के बच्चों ने मनमोहक नृत्य गान प्रस्तुत किये। परशाद वितरण के पश्चात परम पूज्य हुज़ूर प्रो0 प्रेम सरन सतसंगी साहब ने आगरा की तीनों ब्रांचों (अदन बाग, ऐलोरा, आगरा सिटी) का भ्रमण किया। वहाँ शब्द पाठ तथा परशाद वितरित हुआ। शाम को 3-45 बजे खेतों में सतसंग प्रारम्भ हुआ। शाम के सतसंग में परम पूज्य हुज़ूर मेहताजी महाराज के पवित्र जन्म स्थान बटाला पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब रीजनल सतसंग एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। सतसंग के दौरान एक शब्द का पाठ परम पूज्य हुज़ूर मेहताजी महाराज के पवित्र जन्म स्थान से किया गया। सतसंग के पश्चात पंजाब रीजनल सतसंग एसोसिएशन के तत्वाधान में बटाला के पवित्र जन्म स्थल से शब्द पाठ, कव्वालियाँ एवं बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य गान प्रस्तुत किए गए। अंत में पंजाब रीजनल सतसंग एसोसिएशन के प्रेसीडेंट साहब ने परम पूज्य हुज़ूर प्रो॰ प्रेम सरन सतसंगी साहब एवं आदरणीय रानी साहिबा का शुकराना अदा करते हुए आभार प्रकट किया।
शाम को खेतों में सामूहिक पी टी के पश्चात समस्त जनों ने डेरीबाग स्कूल के पास यमुना तीरे के लिए प्रस्थान किया। यमुना तीरे पर बच्चों द्वारा रंगारंग नृत्य गान प्रस्तुत किया। परम पूज्य हुज़ूर मेहताजी महाराज के पावन जन्म दिवस पर दयालबाग एवं डी.ई.आई. के समस्त भवनों पर आकर्षक विद्युत संज्जा की गई।
==================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है। ==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================