( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून / हरिद्वार। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह से मिलकर ब्रह्मलीन गुरुदेव देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह हेतु आमंत्रित किया। जयराम संस्थाओं के प्रेरणास्रोत गुरुदेव ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की 19वीं पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि समारोह का कार्यक्रम 08 सितम्बर, 2023 शुक्रवार को श्री जयराम आश्रम, भीमगोड़ा, हरिद्वार में हो रहा है। राज्यपाल उत्तराखण्ड ने उक्त कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की है। इस पर जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर हरिचेतनानन्द महाराज, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।