Launch National level martial arts competition Roorkee Slider States Uttarakhand Uttarakhand Sports Minister

उत्तराखण्ड खेल मंत्री ने यहाँ राष्ट्रीय स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ। आखिर कहा और क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

* मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर-रेखा आर्या

* बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी  है जरूरी-रेखा आर्या

* खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राष्ट्रीय स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ। 

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

रुड़की।  प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित कोर विश्वविद्यालय पहुंची, जहां वह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 23वीं SQAY “मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता” के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होने के साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियो ने अपने मार्शल आर्ट के हुनर को दिखाया जिसपर खेल मंत्री ने खिलाड़ियो की भूरी-भूरी प्रसंशा की। यह प्रतियोगिता आज से 3 फरवरी तक चलेगी जिसमे 20 राज्यों व एक केंद्रशासित राज्य के कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।।इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेल मंत्री ने कहा कि खेलों से बच्चे अनुशासित होते हैं, जिससे वो आगे चलकर समाज के लिए अच्छे नागरिक भी बनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रदेश में होने से हर प्रदेश के बच्चों को देवभूमि उत्तराखंड का खान-पान, पहनावा और संस्कृति का पता चलता है और वह इससे जुड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि स्वयं सुरक्षा भी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज इससे कहीं ना कहीं हमारे बच्चे आत्मरक्षा का गुर सीख रहे हैं, जो बेहद जरुरी भी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मार्शल आर्ट की कई विधाएं वैश्विक खेल स्पर्धाओं का हिस्सा हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्ट में ताइक्वांडो है। यह लड़ने की तकनीक, आत्मरक्षा, खेल, व्यायाम, ध्यान और दर्शन को जोड़ती है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है। पढ़ाई के बिना खेल का कोई महत्व नहीं है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि खेल व पढ़ाई दोनों में बराबर समय दें। बच्चों को आज के इस दौर में आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की जानकारी बहुत जरूरी है।

उन्होंने सभी से मार्शल आर्ट को सुरक्षा के लिए उपयोग करने की अपील की।खेल मंत्री ने कहा कि आज उनकी सरकार खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है जिसमें मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना सहित कई अन्य योजनाएं शामिल हैं।

कहा की खेल विभाग द्वारा जल्द ही खिलाड़ियों के लिए 4% का क्षेतिज आरक्षण, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रति राज्य और केंद्र सरकार गंभीर है खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

खेल मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में इसे खेल भूमि के नाम से जाना जाए ,उन्होंने कहा कि 2024 में राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है जिसके लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। आने वाले समय में हमारे बच्चे देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन करें इस और सरकार और विभाग लगातार गंभीर है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रुड़की  शोभाराम प्रजापति जी, चांसलर  जे. सी. जैन जी,मैनेजिंग डायरेक्टर  श्रीयांश जैन ,एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती चारु जैन ,निदेशक कोर यूनिवर्सिटी  बी. एम. सिंह जी ,SQAY प्रेजिडेंट  प्रवीण  सहित विश्वविद्यालय स्टाफ व प्यारे खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *