( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का सितम लगातार बिगड़ता ही जा रहा है। पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, राजधानी देहरादून और मसूरी समेत कुछ इलाकों में हल्की धूप है। वहीं, हरिद्वार में मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।
ठंड के कारण सुबह के समय हरिद्वार के अंदर की सड़कों और हाईवे पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार देर से खुल रहे और रात को समय से पहले बंद हो रहे हैं।
हरिद्वार में सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से लोग कंपकंपाते नजर आए। दिन के समय लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और ब्लोअर-हीटर का सहारा लेते नजर आए।
कोहरे के कारण कई फ्लाइटें विलंब से पहुंची
सोमवार सुबह घना कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइटें विलंब से पहुंची। इसका असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। मंगलवार को भी यहां कोहरा छाया हुआ है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कादियान ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह दिल्ली से आने वाली एलांइस एयर की फ्लाइट रद्द हो गई। इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट भी ढाई से अधिक घंटे विलंब से रही। इन दिनों कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि पिछले 2-3 दिनों से सुबह काफी घना कोहरा क्षेत्र में रहता है। सोमवार को भी सुबह 11 बजे के आसपास धूप निकली।
प्रभावित हो रहा है। ट्रेन से दो से तीन घंटे देरी से पहुंच रही हैं। जबकि दिल्ली मार्ग पर स्थिति सही है।